सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जनवरी, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

UP Assembly Polls 2022 :Yogi AdityaNath Special Interview with Amar Ujala

   सार विधानसभा चुनाव प्रचार चरम पर है। वार-पलटवार का दौर जारी है। पूरे प्रदेश को मथने में जुटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकाल अमर उजाला से हर मुद्दे पर बेबाकी से बात की। सत्ता में वापसी के प्रति आश्वस्त योगी आदित्यनाथ ने कहा, भाजपा कभी विपक्ष के मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी। अखिलेश यादव की राज्यकर्मियों की पुरानी पेंशन बहाली और मुफ्त बिजली की घोषणाओं पर कटाक्ष करते हुए कहा, सपा और सत्य नदी के दो ध्रुव हैं। सपा कभी सच नहीं बोल सकती।  राजीव सिंह, महेंद्र तिवारी  और  पंकज श्रीवास्तव  ने मुख्यमंत्री योगी से विशेष बातचीत की। प्रस्तुत हैं प्रमुख अंश... योगी आदित्यनाथ  - फोटो : अमर उजाला विस्तार चुनावी रण में आप उतर चुके हैं। यूपी के चुनाव पर पूरे देश की निगाह लगी हुई है। आपने नारा भी दे दिया है- यूपी फिर मांगे भाजपा सरकार। इस चुनाव में किन वजहों को आप अपनी जीत का आधार मान रहे हैं? भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने यूपी के अंदर सुरक्षा, समृद्धि व सुशासन का जो मॉडल दिया है वह प्रत्येक व्यक्ति को भावनात्मक रूप से अपने साथ जोड़ता है। प्रधानमंत्री के सबका साथ सबका