सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कलि- संतरणोपनिषद मंत्र छः व्याख्या सहित

कलि-संतरणोपनिषद मंत्र संख्या  छः व्याख्या सहित 

इति षोडशकं नाम्ना कलि कल्मष नाशनं 

नात : परतरोपाय : सर्व वेदेषु दृश्यते। 

शब्दार्थ :

इति -इस प्रकार ; षोडश -सोलह (१६ ) ; कं -संग्रह शब्दों का ; नाम्नाम -नामों का ; कलि -कलियुग ; कल्मष -पाप ; नाशनं -नाशक ; न -नहीं ; अत : -तब ;परतर -दूसरा ; उपाय -साधन विनाश का ,निवारण ;सर्व -सभी ; वेदेषु -वैदिक साहित्य ,वैदिक ग्रंथों ; दृश्यते -देखा गया है 

भावसार :

इस प्रकार कलियुग में इन सोलह नामों  का समुच्चय ही  पापनाशक है।अन्य कोई साधन पाप निवारण का सम्पूर्ण वैदिक साहित्य में नहीं देखा बतलाया गया है। 

ब्रह्माजी पुन : इस बात पर बल देते हैं ,इस बात को वजन देते हैं के इस कलिकाल में हमारे पापों के शोधन का सभी वैदिक ग्रंथों में अन्य कोई उपाय नहीं बतलाया गया है।अपने अनंतकोटि कालिक जन्मों में हम ने अनेक पापकर्म जमा कर लिए हैं और उनके शोधन के किसी  उपाय की परवाह नहीं की  है। ऐसे में हम भाग्यशाली हैं हमें एक वैष्णव की  दिव्य कृपा मिली है के हमें ऐसे भक्तों का संगसाथ मिला है जो हमें उस गुरु तक ले जाते हैं जो एक परम्परा के अंग रहे आये हैं। (गुरु किसी शरीर का नहीं  ज्ञान का ,परम्परा का नाम है ). एक सच्चा गुरु ही हमें महामन्त्र सीखा सकता है हमारे पूर्वजन्मों  के पापकर्मों  को अपने ऊपर ले सकता है।

वही ज्ञान -गुरुता लिए हैं , शाश्वत  ज्ञान से संसिक्त है। और वही हमें प्रभु सेवा में लगा सकता है। कई उद्धत तत्व अपने को इन दिनों जगत गुरु बतलाते हैं ,पूरे विश्व का खुद को गुरु मानते कहते हैं। भारत के कई स्थान और अन्यत्र जगहें भी  इन छद्म गुरुओं को लेकर चर्चा में रहे हैं। ऐसे -ऐसे भी रहें हैं जो एक पुष्प की सुगंध लेने में असमर्थ रहें हैं वे अपने को भगवान् घोषित करवाते हैं जो एक फूल की गंध भी नहीं सूंघ सकते उन्हें भगवान् को अर्पित पुष्पमाल प्रसाद (प्रसादम स्वरूप)  में लेने का क्या हक़ है।श्रीमदभागवतम में ऐसे छद्म भगवानों का ज़िक्र आता है। 

 तप्तासुर्मि नामक नर्क में ऐसे सभी स्त्री -पुरुषों को  दण्ड भोगना पड़ता है जो यहां कलियुग में  अवैध यौन संबंध बनाते हैं।यमराज के कारिंदे वहां इन पर कोड़े बरसाते हैं। ऐसे कामी पुरुष को उत्तप्त लौह स्त्री प्रतिमा का आलिंगन लेना पड़ता है सज़ा में।और ऐसी ही कुलटा स्त्री को उत्तप्त लौह पुरुष प्रतिमा का आलिंगन लेना पड़ता है उस नर्क में। 

किसी पशु के साथ बनाये गए यौनसंबंध की भी ऐसी ही सज़ा मिलती है। 

कलियुगी कई गुरु अपने शिष्य को मदिरा सेवन ,जूआ खेलने ,मांस भक्षण की छूट दे देते हैं। ये वैष्णव विधान का उल्लंघन करने कराने वाले भी नर्क में ही स्थान पाते हैं। श्रीमदभागवतम के उसी भाग में इनका भी उल्लेख आया है। 

हम तो डूबेंगे ही सनम तुम्हें भी संग ले डूबेंगे। इसलिए गुरु के चयन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। 

बाली महाराज उसी क्षण अपने गुरु का त्याग कर देते हैं जब वह शास्त्र विरुद्ध सलाह उन्हें देने लगते हैं। इति।   

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सरगुन की कर सेवा ,निर्गुण का कर ज्ञान। सरगुन निर्गण ते (से )परे तहाँ हमारा ध्यान।

सरगुन की कर सेवा ,निर्गुण का कर ज्ञान।  सरगुन निर्गण ते (से )परे तहाँ हमारा ध्यान। कबीर कहते हैं हे मनुष्य तेरे बाहर सरगुन(सगुण ) है भीतर निर्गुण है। सब प्राणी सरगुन भगवान् है। चेतना का दीपक अंदर जल रहा है वह निर्गुण है। नर नारायण रूप है इसे देह मत समझ देह तो मिट्टी का खोल है। कबीर जेते  आत्मा  ,तेते शालिग्राम। कबीर कहते हैं अर्थात जितने भी प्राणी है सब भगवान हैं   कबीर कहते हैं सगुन की सेवा करो निर्गुण का ज्ञान प्राप्त करो लेकिन हमारा ध्यान दोनों से परे होना चाहिए सरगुन श्रेष्ठ है या निर्गुण इस फ़िज़ूल बात में नहीं उलझना है।  सारा सृजन मनुष्य करता है ज्ञान विज्ञान का रचयिता वह स्वयं  है। देवताओं को उसने ही बनाया है वेदों की प्रत्येक ऋचा के साथ उसके ऋषि का नाम है छंद का नाम है। किताब ,किसी भी धार्मिक किताब (कतैब )का रचयिता भगवान नहीं है सारे देवता मनुष्य ने बनाये हैं उसी की कल्पना से उद्भूत हुए हैं यह ज्ञान है। इसे ही समझना है।  आज जो देवी देवता पूजे जाते हैं वह वैदिक नहीं हैं। राम ,कृष्ण ,गणेश आदिक इनका कहीं उल्लेख नहीं...

माता शत्रु : पिता वैरी , येन बालो न पाठित : | न शोभते सभा मध्ये ,हंस मध्ये बको यथा ||

माता शत्रु : पिता वैरी , येन बालो न पाठित : |  न शोभते सभा मध्ये ,हंस मध्ये बको यथा ||   सन्दर्भ -सामिग्री :https://www.facebook.com/watch/?v=2773670096064129 भारतीय राजनीति के राहु मास्टर राहुल की आज यही नियति है ,उम्र इक्यावन मेधा बालवत। इनका कद ग्रुप आफ ट्वेंटी थ्री (गुलाम नबी आज़ाद साहब, कपिल सिब्बल साहब ,मनीष तिवारी जैसी समृद्ध परम्परा के धनी - मानी व्यक्तियों के बीच आज वैसे ही निस्तेज है जैसे हंसों के बीच बगुला ,कोयलों के बीच कागा ). जैसा बीज वैसा फल आज न इन्हें भारतीय इतिहास की जानकारी है न भूगोल की ,इनकी अम्मा आज भी हिंदी रोमन लिपि में लिखती पढ़ती हैं। देश में २०१९ से एक मत्स्य मंत्रालय भी है इन्हें इसका इल्म  नहीं है ?ये गांधी किस  बिना पे हैं जबकि इनके दादा फ़िरोज़ खान थे -पूछ देखो ,बगलें झाँकने लगेगा यह इक्यावनसाला बालक।   इन्हें अपने  खानदान अपनी ही जड़ों का बोध  नहीं है उत्तर दक्षिण का यह मतिमंद बालक  - विभेद अपनी विभेदन -शीला विखण्डनीय   बुद्धि का इस्तेमाल करते हुए आज बतला रहा है। यकीन तो करना ही होगा।  ...

FDA strengthens warning on opioid cold medicine(HINDI )

JAN 12 FDA strengthens warning on opioid cold medicine(HINDI ) यह आकस्मिक नहीं है गत एक पखवाड़े में अमरीकी खाद्य एवं दवा संस्था एफडीए ने आग्रहपूर्वक इस चेतावनी को दोहराया है ,बलपूर्वक सिफारिश भी की है के आइंदा केवल अठारह साल से ऊपर आयुवर्ग को ही सर्दीजुकाम फ्ल्यू में दी जाने वाली उन दवाओं को दिया जाए नुश्खे में लिखा जाए जो ओपिऑइड्स युक्त हैं। कुछ दवाओं के नाम भी गिनाये हैं जिनमें कोडीन ,हाइड्रोकोडॉन ,ट्रामाडोल आदि शामिल हैं।  किसी भी आयुवर्ग के बालकों के लिए इन दवाओं के इस्तेमाल से  नुकसानी  फायदे से बहुत ज्यादा उठानी पड़  सकती है।लत पड़ जाती है इन दवाओं की  और बच्चे जल्दी ही इन दवाओं के अभ्यस्त हो सकते हैं दुरूपयोग  हो सकता है इन दवाओं का ओवर डोज़ भी ली जा सकती है जिससे अमरीका भर में बेशुमार मौतें आदिनांक हो चुकीं हैं यहां तक के अंगदान बे -हिसाब हुआ है। ऑर्गन डोनर्स जैसे बारिश में गिरे हों। क्योंकि ये शव हैं उन देने वालों के  जो   कथित वैध -ओपिऑइड्स दवाओं की ओवरडोज़ के ग्रास बने। दरअसल ओपिऑइड्स (मार्फीन जैसे पदार्...