सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कलि -संतरणोपनिषद मंत्र संख्या ७ (सात )व्याख्या सहित

कलि -संतरणोपनिषद मंत्र संख्या ७ (सात )व्याख्या सहित 

इति षोडष्य कलावृतस्य जीवस्य आवरणम विनाशनम | 

तत : प्रकाशते पर ब्रह्म मेघा अपाये रवि रश्मि मंडली वेति | | 

शब्दार्थ :इति -इस प्रकार ; षोडष्य -१६ ; कलावृतस्य -१६ भागों (हिस्सों )वाला ;जीवस्य -जीवात्मा (आत्मा को जब शरीर मिल जाता है तब वह जीवात्मा कहलाता है इसी में अभिव्यक्त होता है वह ,उसका कपड़ा है यह तन );आवरणम -आवरण ,पर्दा ; विनाशनम -विनष्ट होना ;तत : -तब ; प्रकाशते -आलोकित होना ; परब्रह्म -वह ईश्वरों का मुखिया सगुण रूप भगवान् ;मेघा -मेघ ,बादल ; अपाये -हटा लेने  के बाद ,हटा लेने पर ;रवि -सूर्यदेव भगवान् ;रश्मि -किरणें ;मंडली -संग्रह ;वेति -जैसे। 

इस प्रकार यह सोलह भागों (कलाओं )वाला महामंत्र जीव आत्मा के आवरण का नाश कर देता है जो सोलह अवयवों  वाला है। इस आवरण के हटने के बाद ही  भगवानों के मुखिया सगुण रूप  भगवान् कृष्ण का प्राकट्य होता है।  जैसे मेघों के छटने के बाद सूर्य रश्मियाँ आलोक फैलाती हैं।

( वैसे ही तब यह जीवात्मा प्रकाशित होता है अपने निज स्वरूप को जान लेता है। )

जीवावरण के इन सोलह अवयवों का बखान श्रीमद्भागवद पुराण के ग्यारहवें खंड में आता है इसे उद्धव गीता भी  कहा  जाता है।इसमें कृष्ण और उद्धवजी के संवाद है। अध्याय ६ से लेकर २९ तक यही सम्वाद चलते  हैं । उद्धवजी को ज्ञान देते हैं कृष्ण वैकुण्ठ प्रयाण से पूर्व। 

ये सोलह अवयव इस प्रकार हैं -पांच ज्ञानेन्द्रियाँ (आँख ,नाक ,कान ,रसना ,चमड़ी /त्वचा ;) ;पांच प्राण (प्राण ,अपान ,व्यान ,उदान ,समान ); पांच कर्मेन्द्रियाँ  (हाथ ,पैर ,जिभ्या ,जनेन्द्रिय ,गुदा );तथा हमारी भौतिक चेतना हमारा संदूषित मन ,बुद्धि , अहंकार जिसके भाग हैं ।

कृष्ण उद्धव जी को  इस मन्त्र का कलिमल शोधन प्रभाव समझाते हैं।  कैसे यह जीव के (माया )आवरण को नष्ट करता है। यही मन्त्र  उस  (मायावी भौतिक ) आवरण को नष्ट करने का उपाय है जो हमारे और कृष्ण के बीच में आ जाता है।आत्मा परमात्मा के मिलन में बाधक बनता है। इस भौतिक आवरण के हट जाने के बाद हमें एक दिव्य शरीर मिलता है जो भौतिक ऊर्जा का ,मटेरियल एनर्जी का नहीं ,कृष्ण की बहिरंगा शक्ति का नहीं ,अन्तरंगा दिव्य ऊर्जा  (divine energy )का बना हुआ होता है कृष्णमय ही होता है। 

जैसे  स्वर्ण और स्वर्ण आभूषण ,स्वर्ण का एक कण ,जैसे सागर और उसी की एक बूँद वैसे ही हम और कृष्ण हैं।ये हमारा मन ,बुद्धि ,चित्त ,अहंकार सब भौतिक ऊर्जा की निर्मिति हैं। दिव्यशरीर में ही दिव्यचेतना का वास होता है जब उसका भौतिक आवरण गिर जाता है उससे पूर्व वह चेतना भी भौतिक ही रहती है। 

अब इस दिव्यशरीर के मिलने पर हम  कृष्ण को  दास्य ,सखा ,प्रियतम ,पुत्र ,पति किसी भी भाव में प्राप्त कर सकते हैं।  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सरगुन की कर सेवा ,निर्गुण का कर ज्ञान। सरगुन निर्गण ते (से )परे तहाँ हमारा ध्यान।

सरगुन की कर सेवा ,निर्गुण का कर ज्ञान।  सरगुन निर्गण ते (से )परे तहाँ हमारा ध्यान। कबीर कहते हैं हे मनुष्य तेरे बाहर सरगुन(सगुण ) है भीतर निर्गुण है। सब प्राणी सरगुन भगवान् है। चेतना का दीपक अंदर जल रहा है वह निर्गुण है। नर नारायण रूप है इसे देह मत समझ देह तो मिट्टी का खोल है। कबीर जेते  आत्मा  ,तेते शालिग्राम। कबीर कहते हैं अर्थात जितने भी प्राणी है सब भगवान हैं   कबीर कहते हैं सगुन की सेवा करो निर्गुण का ज्ञान प्राप्त करो लेकिन हमारा ध्यान दोनों से परे होना चाहिए सरगुन श्रेष्ठ है या निर्गुण इस फ़िज़ूल बात में नहीं उलझना है।  सारा सृजन मनुष्य करता है ज्ञान विज्ञान का रचयिता वह स्वयं  है। देवताओं को उसने ही बनाया है वेदों की प्रत्येक ऋचा के साथ उसके ऋषि का नाम है छंद का नाम है। किताब ,किसी भी धार्मिक किताब (कतैब )का रचयिता भगवान नहीं है सारे देवता मनुष्य ने बनाये हैं उसी की कल्पना से उद्भूत हुए हैं यह ज्ञान है। इसे ही समझना है।  आज जो देवी देवता पूजे जाते हैं वह वैदिक नहीं हैं। राम ,कृष्ण ,गणेश आदिक इनका कहीं उल्लेख नहीं...

माता शत्रु : पिता वैरी , येन बालो न पाठित : | न शोभते सभा मध्ये ,हंस मध्ये बको यथा ||

माता शत्रु : पिता वैरी , येन बालो न पाठित : |  न शोभते सभा मध्ये ,हंस मध्ये बको यथा ||   सन्दर्भ -सामिग्री :https://www.facebook.com/watch/?v=2773670096064129 भारतीय राजनीति के राहु मास्टर राहुल की आज यही नियति है ,उम्र इक्यावन मेधा बालवत। इनका कद ग्रुप आफ ट्वेंटी थ्री (गुलाम नबी आज़ाद साहब, कपिल सिब्बल साहब ,मनीष तिवारी जैसी समृद्ध परम्परा के धनी - मानी व्यक्तियों के बीच आज वैसे ही निस्तेज है जैसे हंसों के बीच बगुला ,कोयलों के बीच कागा ). जैसा बीज वैसा फल आज न इन्हें भारतीय इतिहास की जानकारी है न भूगोल की ,इनकी अम्मा आज भी हिंदी रोमन लिपि में लिखती पढ़ती हैं। देश में २०१९ से एक मत्स्य मंत्रालय भी है इन्हें इसका इल्म  नहीं है ?ये गांधी किस  बिना पे हैं जबकि इनके दादा फ़िरोज़ खान थे -पूछ देखो ,बगलें झाँकने लगेगा यह इक्यावनसाला बालक।   इन्हें अपने  खानदान अपनी ही जड़ों का बोध  नहीं है उत्तर दक्षिण का यह मतिमंद बालक  - विभेद अपनी विभेदन -शीला विखण्डनीय   बुद्धि का इस्तेमाल करते हुए आज बतला रहा है। यकीन तो करना ही होगा।  ...

FDA strengthens warning on opioid cold medicine(HINDI )

JAN 12 FDA strengthens warning on opioid cold medicine(HINDI ) यह आकस्मिक नहीं है गत एक पखवाड़े में अमरीकी खाद्य एवं दवा संस्था एफडीए ने आग्रहपूर्वक इस चेतावनी को दोहराया है ,बलपूर्वक सिफारिश भी की है के आइंदा केवल अठारह साल से ऊपर आयुवर्ग को ही सर्दीजुकाम फ्ल्यू में दी जाने वाली उन दवाओं को दिया जाए नुश्खे में लिखा जाए जो ओपिऑइड्स युक्त हैं। कुछ दवाओं के नाम भी गिनाये हैं जिनमें कोडीन ,हाइड्रोकोडॉन ,ट्रामाडोल आदि शामिल हैं।  किसी भी आयुवर्ग के बालकों के लिए इन दवाओं के इस्तेमाल से  नुकसानी  फायदे से बहुत ज्यादा उठानी पड़  सकती है।लत पड़ जाती है इन दवाओं की  और बच्चे जल्दी ही इन दवाओं के अभ्यस्त हो सकते हैं दुरूपयोग  हो सकता है इन दवाओं का ओवर डोज़ भी ली जा सकती है जिससे अमरीका भर में बेशुमार मौतें आदिनांक हो चुकीं हैं यहां तक के अंगदान बे -हिसाब हुआ है। ऑर्गन डोनर्स जैसे बारिश में गिरे हों। क्योंकि ये शव हैं उन देने वालों के  जो   कथित वैध -ओपिऑइड्स दवाओं की ओवरडोज़ के ग्रास बने। दरअसल ओपिऑइड्स (मार्फीन जैसे पदार्...