सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Mixing Good With The Bad -Learn about cholesterol's role in the body and ways to manage it (HINDI )

अति सर्वत्र वर्ज्यते -बहुत अधिक होने पर अच्छी चीज़ भी बुरी हो जाती है ,बुरी चीज़ का आधिक्य उसे बद से बदतर बना देता है।  

अति का भला न बोलना ,अति की भली न चुप 

अति का भला न बरसना ,अति की भली न धूप। 

हमारा शरीर सुचारु रूप काम करता रहे ,सक्षम बना रहे इसके लिए दोनों ही प्रकार का कोलेस्टीरॉल समुचित मात्रा ,स्तर पर बना रहे यह ज़रूरी है। 

यह एक मोमिया वसा सरीखा ,चिकनाई जैसा पदार्थ है जो हमारे शरीर की तमाम कोशिकाओं में मौजूद रहता है। हार्मोनों और विटामिन -D यही शरीर के द्वारा तैयार करवाता है। पाचन का यह मददगार दोस्त है। हमारा यकृत ,लिवर इसका संशाधन संश्लेषण करता है। इसे तैयार करता है। लिवर में ही बनता है यह। 

अलबत्ता मांस -मच्छी ,अण्डों के लिए पाली गईं बतख आदि पोल्ट्रि के सेवन से भी यह मिलता है। 

छोटे- छोटे लघु समूहों में यह हमारे संचरण तंत्र ,रक्त प्रवाह में शामिल रहता है। इन समूहों को ही लिपिड्स कहा जाता है। लिपोप्रोटीन कहा जाता है। यह एक ऐसा जैविक पदार्थ है जो जल में नहीं घुलता है -जल में घुलनशील नहीं है अलबत्ता घुलित चर्बी रूप  में यह हमारे रक्त में तैरता रहता है। 

दो प्रकार की लिपोप्रोटीनें इसका वाहन बनती हैं -निम्न घनत्व लिपोप्रोटीन (Low Density Lipoprotein -LDL )तथा उच्च घनत्व लिपोप्रोटीन(HDL )।

इन्हें ही खराब लिपोप्रोटीन ,दिल के लिए बुरी तथा अच्छी का दर्ज़ा मिला है।  

अ-स्वास्थ्यकर फैट्स का अधिक सेवन बेड कोलेस्टेरोल के रूप में धमनियों की अंदरूनी दीवारों पर धमनियों के अस्तर पर अड्डा बनाने लगता है। यही प्लाक खून का थक्का बनाने में एक एड़ का ,टेके का ,सहारे का काम करता है। ऐसे में ऑक्सीजन युक्त रक्त की दिल को आपूर्ति का अभाव होने लगता है। 

यही दिल की बीमारी हार्ट और ब्रेन अटेक(Stroke ) के खतरे के वजन को बढ़ा देता है। 

कोलेस्टेरोल के लिए निर्धारित मानक इस प्रकार हैं  (स्रोत :विश्व स्वास्थ्य संगठन ):

ब्लड लिपिड                                वांच्छित स्तर                 उच्च जोखिम स्तर 

(१ )कुल कोलेस्टेरोल                     200 से कम                  240 या इससे                                                                                          ज्यादा  

(मिलिग्रेम /डेसीलिटर )               


(2 )HDL cholesterol              60 और इससे ज्यादा                                                                                                                  मर्दों के लिए                                                                                            40  से 
                                                                                  कम  रहना                                                                                           ,औरतों के                                                                                                 लिए  50    

(3 )LDL cholesterol            100 से कम                  

विशेष :परिहृद्य धमनी रोग जिन्हें है उनके लिए LDL cholesterol का स्तर 70 से ज्यादा नहीं रहना चाहिए। 

For CAD LDL should be less than 70 milligramme /dl 

यदि आपका खान पान दुरुस्त नहीं है किसी भी वजह से आप हेल्दी डाइट नहीं ले पा रहे हैं ,तब खून की नियमित जांच होते रहना चाहिए। लिपिड प्रोफाइल कराते रहिये। 

बढ़ा हुआ कोलेस्टेरोल ,खून में घुली हुई चर्बी की अवांछित मात्रा लक्षणों के रूप में ज़ाहिर होने लगती है। 

रोग नियंत्रण और बचावी केंद्रों के अनुसार -

३३. ५ फीसद यानी सात करोड़ दस लाख अमरीकियों में  LDL cholesterol बहुत ज्यादा स्तर पर रहता है। 

इनमें से आधों को ही इलाज़ मिलता है 

इनमें से भी तीन में से केवल एक का ही इस पर नियंत्रण रहता है 

नियमित व्यायाम ,स्वास्थ्यकर खुराक और धूम्रपान से बचे रहना LDL cholesterol के स्तर को कम रख सकते हैं। 

HDL का स्तर बढ़ाने के लिए 

फलियों (Beans and legumes ),मोटे अनाज ,whole grains ,brown rice ,oats ,oat bran (जई और जै का छिलका /भूसी ),रेशेदार फल यथा आम raspberries ,रसभरी ,केले ,वसीय मच्छी ,हाई फैट फिश यथा सामन ,टूना ,मैकेरल ,फ्लेक्स सीड्स (अलसी के बीज ),अखरोट ,पिश्ता ,पीकन्स (अमरीकी अखरोट ),चीनी  सीड्स ,china seeds ,जैतून का खाद्य तेल (olive oil ),नियासिन बहुल -चिकिन ब्रेस्ट ,टमाटर ,लेटिष .lettuce ,एवोकेडो का सेवन करिये। 

संदर्भ -सामिग्री :Healthy living made simple /May/June 2017 Sams CLUB P8 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

FDA strengthens warning on opioid cold medicine(HINDI )

JAN 12 FDA strengthens warning on opioid cold medicine(HINDI ) यह आकस्मिक नहीं है गत एक पखवाड़े में अमरीकी खाद्य एवं दवा संस्था एफडीए ने आग्रहपूर्वक इस चेतावनी को दोहराया है ,बलपूर्वक सिफारिश भी की है के आइंदा केवल अठारह साल से ऊपर आयुवर्ग को ही सर्दीजुकाम फ्ल्यू में दी जाने वाली उन दवाओं को दिया जाए नुश्खे में लिखा जाए जो ओपिऑइड्स युक्त हैं। कुछ दवाओं के नाम भी गिनाये हैं जिनमें कोडीन ,हाइड्रोकोडॉन ,ट्रामाडोल आदि शामिल हैं।  किसी भी आयुवर्ग के बालकों के लिए इन दवाओं के इस्तेमाल से  नुकसानी  फायदे से बहुत ज्यादा उठानी पड़  सकती है।लत पड़ जाती है इन दवाओं की  और बच्चे जल्दी ही इन दवाओं के अभ्यस्त हो सकते हैं दुरूपयोग  हो सकता है इन दवाओं का ओवर डोज़ भी ली जा सकती है जिससे अमरीका भर में बेशुमार मौतें आदिनांक हो चुकीं हैं यहां तक के अंगदान बे -हिसाब हुआ है। ऑर्गन डोनर्स जैसे बारिश में गिरे हों। क्योंकि ये शव हैं उन देने वालों के  जो   कथित वैध -ओपिऑइड्स दवाओं की ओवरडोज़ के ग्रास बने। दरअसल ओपिऑइड्स (मार्फीन जैसे पदार्...

कबीर कहते हैं सगुन ब्रह्म का प्रत्येक जीव में वास है कोई सेज़ (शरीर रुपी मंदिर )सूनी नहीं है।अच्छा आचरण कर सबसे मीठा बोल

                घूँघट के पट खोल रे,                 तोहे पिया मिलेंगे ।                 घट घट में  तेरे साईं बसत है,                  कटुक बचन मत बोल रे ।                 धन जोबन का गरब ना कीजे,                 झूठा इन का मोल ।पचरंग है सब झोल।                  जोग जुगत  से रंग महल में,                 पिया पायो अनमोल ।                 सुंन  मंदिर, दियरा बार  के,                 आसन से मत डोल ।                 कहत ‘कबीर’ सुनो भाई साधों,                 अनहद बाजत ढोल । भावसार : जीवात्मा प...

'Many more weeks' to come in fierce, deadly flu season, CDC says

tory highlights CDC: seven more children dead from flu bringing total this season to 37 Hospitalizations continuing to increase nationwide (CNN) This year's seemingly   unyielding flu season continues to ravage the entire continental United States, as health authorities track additional deaths and hospitalizations -- and there's more of the season left. Influenza activity continues to be widespread in all states except Hawaii, according to the  weekly flu report released Friday by the US Centers for Disease Control and Prevention. All while, based on the latest data, the flu season has not even peaked yet, said Kristen Nordlund, a spokeswoman for the CDC. Four ways the flu turns deadly   01:39 "Hopefully we're in the peak currently, since the data is a week behind, or that it peaks soon. Regardless, there is a lot of flu activity happening across the country and likely many more weeks to c...