सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Shri Ram Katha by Shri Avdheshanand Giri Ji - Day 4 (Part ll)

गुरु विश्वामित्र ने राम से कहा आपके पूर्वज बड़ी कठनाई से गंगा को लाये हैं चलिए इसका पूजन करते हैं :


चले राम लक्ष्मण मुनि  संगा  ,

........   ...... पावहिं गंगा। 

गंग  सकल मुद मंगल मूला। 

सब सुख करणी हरहिं सब शूला। 

हम भारतीयों के सभी संस्कार जल से ही संपन्न होते हैं। जल में जीवन है जीव की उत्पत्ति जल से है।अंत्येष्टि के बाद अस्थि विसर्जन गंगा में और फिर जलांजलि दी जाती है। 

बारह बरस पहले मैं जब यहां कुम्भ पर आया था ,पूरी धरती पर  पेय जल   डेढ़  से पौने दो प्रतिशत ही रह गया था  बाकी जल संदूषित हो गया ,अब आज इस धरती पर आधा प्रतिशत ही पीने  योग्य जल रह गया है।अगले कुम्भ तक कितना रह जाएगा ?सहज अनुमेय है। 

और इसीलिए आज हमारी सहनशीलता गई प्रतिरोधात्मक शक्ति गई।मनुष्य का धैर्य गया। दूसरों को सहन करने की शक्ति गई। इतनी कीमत की चीज़ है गंगा आपके पूर्वज लाये थे इसे बड़ी मेहनत से -गुरु ने राम से कहा।  

हरीतिमा गई अन्न का अण्णत्व अन्नत्व प्राणत्व गया पाचकता गई।अन्न से रस गया। स्वाद गया सुगंध गई।  गुरु ने राम से कहा आपके पूर्वज लाये थे ये जल।उन्होंने ही हमें हरे भरे बाग़ बगीचे सौंपे थे।  

और आज हमने क्या कर दिया ?

वसुंधरा का हरा बिछौना ही नौंच डाला। 

भारत में दो वस्तुएं अमर  हैं एक का नाम है गंगा।जिसका पावित्र्य कभी नहीं मिट सकता। और दूसरी चीज़ है गाय।  मनुष्य को बचाने के लिए भारत की देसी गाय की आज आवश्यकता है वही हमारी संवेदनाएं बचाएगी। उसमें जो धातु हैं वही मानव मन को समेट  कर रखेंगे। भारत की गौ को बचाओ तो मानवता बचेगी।एक एक सांड हमारा एक करोड़ रूपये में बिकता है। गाय को समाप्त करने का मतलब मनुष्यता को समाप्त करना है । 

भारत की गौ को बचाओ तो मानवता बचेगी। गंगा देवत्व को समेट  कर रखती है।गंगा ऐन्द्रिक संयम के लिए एकमात्र औषधि है।

किंचिद गीता भगवद गीता , 

गंगा जल अब कनिका पीता। 

बारह गुण केवल गंगा में हैं।  पवित्र गुण हैं,तत्व हैं बारह ।  गंगा में दो अतिरिक्त तत्व हैं एक लोक कल्याण के लिए दूसरा परलोक के लिए है। एक तत्व तो उसके बहते रहने से बना रहता है। एक और तत्व है जिसमें भगवदीय  गुण  हैं। क्योंकि गंगा भगवान् के चरणों से निकलीं हैं। शिव के माथे को छुआ है ब्रह्मा के हाथों को छूआ है। एक गुण  गंगा का मात्र स्मरण से प्रकट हो जाता है वह तत्व उसका सर्वत्र है। 

गंगा बड़ी गोदावरी ,तीरथ  बड़े प्रयाग।गौ मुख से ही तो निकली है गंगा इसीलिए गोदावरी भी कही गई।   

जब भी कभी जल पीयो गंगा का स्मरण करना। और जब भी अन्न लो तो नारायण का स्मरण करना।भाव की प्राप्ति होगी। बल मिलेगा।  

गंगा स्नान करने के बाद राम मुस्कुराये। 

हरषि चले मुनि वृन्द सहाया ......  

 वेगि  (वेद ) विदेह नगर नियराया।

विदेह नगर जा रहे हैं जहां का शासक कालातीत है। किसी काल का उस पर कोई प्रभाव नहीं वह समय में से तत्वों को निकालना जानता था। वह स्पेस टाइम से परे था। 

ग्यानी कौन है जो अपनी प्राथमिकताओं के नियोजन में संलग्न हैं वह व्यस्त है वही ग्यानी है।  कभी अस्त व्यस्त नहीं मिलेगा ग्यानी आपको ,जो समय के ,उत्साह के ,विवेक के प्रबंधन में  प्रवीण है वही ग्यानी है। 

विदेह की नगरी में एक बार 'होता' आदि को यह बोध ही नहीं रहा समिधा हवन कुंड में है ही नहीं और  वह स्वाह- स्वाह करते रहे। जनक ने देखा और मन ही मन संकल्प किया मेरे अंदर जितनी भी वनस्पति का लकड़ी का अंश है वह समिधा बन के आ जाए मैं जो सारी  सृष्टि में ब्रह्माण्ड  में व्याप्त हूँ अपने इस आवरण में से समिधा की  लकड़ी निकाल लूँ मेरा वह अंश जो वनस्पतियों में है बाहर समिधा  बन के आ जाए।और जनक ने अपना पैर हवन कुंड में डाल दिया। चर्बी जली हवन  संपन्न हुआ। 

लक्ष्मण ऐसी है वह विदेह नगरी जहां हम जा रहे हैं। 

(ज़ारी ) 





   

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कबीर कहते हैं सगुन ब्रह्म का प्रत्येक जीव में वास है कोई सेज़ (शरीर रुपी मंदिर )सूनी नहीं है।अच्छा आचरण कर सबसे मीठा बोल

                घूँघट के पट खोल रे,                 तोहे पिया मिलेंगे ।                 घट घट में  तेरे साईं बसत है,                  कटुक बचन मत बोल रे ।                 धन जोबन का गरब ना कीजे,                 झूठा इन का मोल ।पचरंग है सब झोल।                  जोग जुगत  से रंग महल में,                 पिया पायो अनमोल ।                 सुंन  मंदिर, दियरा बार  के,                 आसन से मत डोल ।                 कहत ‘कबीर’ सुनो भाई साधों,                 अनहद बाजत ढोल । भावसार : जीवात्मा प...

FDA strengthens warning on opioid cold medicine(HINDI )

JAN 12 FDA strengthens warning on opioid cold medicine(HINDI ) यह आकस्मिक नहीं है गत एक पखवाड़े में अमरीकी खाद्य एवं दवा संस्था एफडीए ने आग्रहपूर्वक इस चेतावनी को दोहराया है ,बलपूर्वक सिफारिश भी की है के आइंदा केवल अठारह साल से ऊपर आयुवर्ग को ही सर्दीजुकाम फ्ल्यू में दी जाने वाली उन दवाओं को दिया जाए नुश्खे में लिखा जाए जो ओपिऑइड्स युक्त हैं। कुछ दवाओं के नाम भी गिनाये हैं जिनमें कोडीन ,हाइड्रोकोडॉन ,ट्रामाडोल आदि शामिल हैं।  किसी भी आयुवर्ग के बालकों के लिए इन दवाओं के इस्तेमाल से  नुकसानी  फायदे से बहुत ज्यादा उठानी पड़  सकती है।लत पड़ जाती है इन दवाओं की  और बच्चे जल्दी ही इन दवाओं के अभ्यस्त हो सकते हैं दुरूपयोग  हो सकता है इन दवाओं का ओवर डोज़ भी ली जा सकती है जिससे अमरीका भर में बेशुमार मौतें आदिनांक हो चुकीं हैं यहां तक के अंगदान बे -हिसाब हुआ है। ऑर्गन डोनर्स जैसे बारिश में गिरे हों। क्योंकि ये शव हैं उन देने वालों के  जो   कथित वैध -ओपिऑइड्स दवाओं की ओवरडोज़ के ग्रास बने। दरअसल ओपिऑइड्स (मार्फीन जैसे पदार्...

माता शत्रु : पिता वैरी , येन बालो न पाठित : | न शोभते सभा मध्ये ,हंस मध्ये बको यथा ||

माता शत्रु : पिता वैरी , येन बालो न पाठित : |  न शोभते सभा मध्ये ,हंस मध्ये बको यथा ||   सन्दर्भ -सामिग्री :https://www.facebook.com/watch/?v=2773670096064129 भारतीय राजनीति के राहु मास्टर राहुल की आज यही नियति है ,उम्र इक्यावन मेधा बालवत। इनका कद ग्रुप आफ ट्वेंटी थ्री (गुलाम नबी आज़ाद साहब, कपिल सिब्बल साहब ,मनीष तिवारी जैसी समृद्ध परम्परा के धनी - मानी व्यक्तियों के बीच आज वैसे ही निस्तेज है जैसे हंसों के बीच बगुला ,कोयलों के बीच कागा ). जैसा बीज वैसा फल आज न इन्हें भारतीय इतिहास की जानकारी है न भूगोल की ,इनकी अम्मा आज भी हिंदी रोमन लिपि में लिखती पढ़ती हैं। देश में २०१९ से एक मत्स्य मंत्रालय भी है इन्हें इसका इल्म  नहीं है ?ये गांधी किस  बिना पे हैं जबकि इनके दादा फ़िरोज़ खान थे -पूछ देखो ,बगलें झाँकने लगेगा यह इक्यावनसाला बालक।   इन्हें अपने  खानदान अपनी ही जड़ों का बोध  नहीं है उत्तर दक्षिण का यह मतिमंद बालक  - विभेद अपनी विभेदन -शीला विखण्डनीय   बुद्धि का इस्तेमाल करते हुए आज बतला रहा है। यकीन तो करना ही होगा।  ...